Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow३५ मिनट पहले

इकाना में IND vs WI महामुकाबले को लेकर लखनऊ छावनी में तब्दील,

इकाना में IND vs WI महामुकाबले को लेकर लखनऊ छावनी में तब्दील,

इकाना में IND vs WI महामुकाबले को लेकर लखनऊ छावनी में तब्दील, ड्रोन और ATS तक तैनात *लखनऊ।* 6 अक्टूबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज अंतरराष्ट्रीय T-20 मैच को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने मैच के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा और विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। *चारों तरफ पुलिस ही पुलिस* पूरे स्टेडियम परिसर को सुरक्षा के लिहाज से 3 सुपर जोनल, 6 जोनल, 16 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में बांटा गया है। कमान 4 DCP, 9 ADCP और 27 ACP संभालेंगे। इनके साथ 82 इंस्पेक्टर, 350 से ज्यादा सब-इंस्पेक्टर और 950 से ज्यादा सिपाही तैनात किए गए हैं। मैदान की सुरक्षा और भी कड़ी करने के लिए 7 कंपनी PAC, 2 ATS की टीम, एंटी-ड्रोन टीम, 3 BDDS, एंटी-माइन टीम और 6 As Check टीमों को भी लगाया गया है। *तीन लेयर में ट्रैफिक प्लान, 500 मीटर तक नो-एंट्री* ट्रैफिक व्यवस्था को 1 सुपर जोनल, 3 जोनल और 8 सेक्टर में बांटा गया है। मैच के दिन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक शहीद पथ और स्टेडियम के 500 मीटर के दायरे में आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। *दर्शकों के लिए -* - *P1 पार्किंग (पश्चिम - सरसावां रोड):* सामान्य दर्शकों के लिए, क्षमता 1200 वाहन - *P3 पार्किंग (दक्षिण):* सामान्य दर्शकों के लिए, क्षमता 1000 वाहन - *P2 पार्किंग:* केवल VVIP / VIP पास धारकों के लिए, प्रवेश शहीद पथ से P1 और P3 से स्टेडियम के गेट 3 और 4 तक शटल बस सेवा भी चलाई जाएगी। भारी वाहनों को सरसावां रोड - अहमामऊ बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। *चप्पे-चप्पे पर कैमरे की नजर* पूरे आयोजन क्षेत्र में CCTV और ड्रोन से 24x7 निगरानी होगी। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए सभी गेटों पर अलग-अलग एंट्री-एग्जिट, पुलिस बूथ और मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। वीवीआईपी, खिलाड़ी और मीडिया के लिए अलग रूट तय किया गया है। *पुलिस की अपील* लखनऊ पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, वैध आईडी कार्ड साथ रखें, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत 112 या ट्रैफिक हेल्पलाइन 0522-2454545 पर दें।

0 likes
0 comments1 shares