Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*बस्ती की बेटी सृष्टि त्रिपाठी बनीं एयर फोर्स पायलट, ऑल इंडिया में

*बस्ती की बेटी सृष्टि त्रिपाठी बनीं एयर फोर्स पायलट, ऑल इंडिया में

*बस्ती की बेटी सृष्टि त्रिपाठी बनीं एयर फोर्स पायलट, ऑल इंडिया में हासिल की 10वीं रैंक* बस्ती। जनपद बस्ती के भानपुर क्षेत्र की होनहार बेटी सृष्टि त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय वायु सेना (एयर फोर्स) में पायलट पद के लिए चयनित होकर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सृष्टि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि त्रिपाठी मूल रूप से भानपुर, बस्ती की निवासी हैं। उनके पिता श्री सत्तानंद त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग में हेड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में सीतापुर में तैनात हैं। उनकी माता श्रीमती निशा त्रिपाठी हेल्थ ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा और प्रतिभा का यह सफर पूरे परिवार में दिखाई देता है। सृष्टि की बड़ी बहन वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि छोटी बहन कृष्णा इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। सृष्टि स्वयं बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बस्ती जिले की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था। एयर फोर्स में पायलट के रूप में चयन और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रैंक हासिल करने की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि सृष्टि की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने का हौसला देगी। सृष्टि त्रिपाठी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय है। 🎖️✈️🇮🇳

0 likes
0 comments1 shares