सुल्तानपुर गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 के
सुल्तानपुर गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 के खिलाफ एफआईआर,मचा हड़कंप। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने 12 डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर को शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड क्षेत्र तक डीजे संचालकों द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम और ट्विटर हॉर्न बजाए जा रहे थे। इससे राहगीरों,दुकानदारों और मरीजों को परेशानी होने की शिकायत सामने।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे संचालकों को आवाज कम करने के निर्देश दिए,लेकिन आरोप है कि निर्देशों के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाना जारी रहा।पुलिस ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई।मामले में लहरी गुरु डीजे गौरीगंज,पंकज डीजे बस्ती,वर्मा इवेंट डीजे,हीरो म्यूजिक किंग डीजे,राजकोट इवेंट डीजे,सुभाष स्पीकर डीजे रायबरेली,विष्णु डीजे सैदपुर करेली,देव डीजे अयोध्या,हरिओम डीजे उसरा बाजार,बाबा साउंड धुसौली और आदर्श नाइट किंग लालगंज समेत अन्य डीजे संचालकों को आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी), 292, 293, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 की धारा 6(1) तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।