Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

308 पहियों वाले भारी वाहन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षित आवागमन में जुटी पुलिस

308 पहियों वाले भारी वाहन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षित आवागमन में जुटी पुलिस

सहजनवा/गोरखपुर। प्रधान प्रवासी ।बेल्जियम से समुद्री जहाज के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा 308 पहियों वाला भारी वाहन इन दिनों उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इस वाहन पर करीब 180 से 200 टन वजनी औद्योगिक रिएक्टर लदा है, जिसे लखीमपुर खीरी के कुंभी अथवा बलरामपुर स्थित एक प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा यह वाहन चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर के रास्ते गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र स्थित तेनुआ टोल प्लाजा से गुजरा। भारी वजन और विशाल आकार के कारण वाहन की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वाहन के सुरक्षित आवागमन को लेकर गीडा पुलिस सतर्क रही। रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर कराया गया। इस दौरान पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था संभाली।

0 likes
0 comments0 shares