*बेलघाट में 11 सितंबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक

*बेलघाट में 11 सितंबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श* बेलघाट/गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट के प्रांगण में 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निःशुल्क कैंसर प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा किया जाएगा। कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र बिरबिया लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव, प्राथमिक जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श, प्राथमिक जांच तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में बेलघाट सहित बभनौली, दिलमानपुर, सिसवा बाबू, बहादुरपुर बुजुर्ग, लखुआ पाकर, त्रिलोकपुर, सोपी, शंकरपुर, चितौना, भाभ्य, भरवल परबता, कुवा, पौली, तमा, खाजो, बरिदिहा, टांडा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कैंसर की प्राथमिक जांच कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार के लिए शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाएं।