Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

हरित सुलतानपुर की ओर बढ़ा कदम,जिला पंचायत परिसर से वृहद वृक्षारोपण अभियान

हरित सुलतानपुर की ओर बढ़ा कदम,जिला पंचायत परिसर से वृहद वृक्षारोपण अभियान का आगाज सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत परिसर में उत्साह और जनसहभागिता के साथ हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।पौधरोपण के उपरांत जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि एक पेड़,अनेक पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी,पवन कुमार,बद्रीनाथ यादव, मो.निसार,मो.आसिफ खान, दिनेश कुमार यादव, चंदन यादव, नरेश चंद्र उपाध्याय एवं रामशंकर यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी,अभियंता,कार्य अधिकारी,अवर अभियंताओं तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संयोजन प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने किया।

0 likes
0 comments0 shares