Hamirpur११ दिन पहले
मौदहा में पुलिस–पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

मौदहा, हमीरपुर। पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मौदहा में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेला गया। मौदहा प्रेस क्लब के कप्तान अरुण शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पुलिस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले दो ओवर में बिना खाता खोले दो विकेट गिर गए। इसके बाद थाना सिसोलर प्रभारी ब्रजेश कुमार ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की पारी खेली और पुलिस टीम को 97 रन तक पहुंचाया। जवाब में पत्रकारों की टीम 72 रन पर सिमट गई। पुलिस टीम ने मुकाबला जीत लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसआई विनेश कुमार गौतम को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
600 likes
0 comments0 shares