Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२५ दिन पहले

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस कादीपुर (सुल्तानपुर)। सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बृजेश जी (जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कादीपुर)एवम श्री पवन जायसवाल (वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक) ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा पूरे विधि-विधान से भारत माता की आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री गजेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मिश्र, कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि, उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री संतोष पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हिंदू वाहिनी संघ राहुल सिंह, बिपिन सिंह विश्व हिन्दू परिषद उपाध्यक्ष कादीपुर नगर कार्यवाह श्री विनोद जी, श्री धर्मेंद्र शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनकी@ उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पवन जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय को एक सेट कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सह-प्रबंधक श्री शैलेंद्र अग्रहरि जी ने विद्यालय में एक सेट शौचालय निर्माण कराने का वचन दिया। विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गान एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

1701 likes
0 comments0 shares