Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१८ मिनट पहले

दुर्गा पूजा-विजयादशमी पर खाकी का पहरा: घोड़े पर सवार होकर निकले एसपी

दुर्गा पूजा-विजयादशमी पर खाकी का पहरा: घोड़े पर सवार होकर निकले एसपी

दुर्गा पूजा-विजयादशमी पर खाकी का पहरा: घोड़े पर सवार होकर निकले एसपी सिटी, पांडेयहाता में किया पैदल गश्त गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सिटी *निमिष पाटिल* ने खुद मोर्चा संभाला। घोड़े पर सवार एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस का दस्ता जब सड़क पर निकला तो पांडेयहाता समेत आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गया। गश्त के दौरान सीओ कैंट अरुण कुमार एस, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह, राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा सहित कोतवाली सर्किल के सभी चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक निगरानी जारी है ताकि किसी भी अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को समय रहते रोका जा सके। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि पर्व आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments2 shares