Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

विष्णु महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

विष्णु महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में आयोजित सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का समापन विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर यज्ञ स्थल पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ के दौरान अयोध्या से पधारे कथा व्यास शिवम जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यज्ञाचार्य बृजेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति कराकर यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया। समापन अवसर पर सर्वप्रथम संतों एवं कन्याओं को भोजन कराया गया तथा संतों को कंबल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में झलोखर गांव सहित आसपास के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के यजमान दीपिका एवं राजकुमार भारद्वाज, जबकि यज्ञ के यजमान जयकला एवं शिरोमणि गर्ग रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, प्रज्वल द्विवेदी, अनमोल सिंह, सूर्या सिंह, विराट सिंह, पवन गुप्ता, गिरधर गुप्ता, करन सिंह, लल्लूराम विश्वकर्मा, गुरुचरण श्रीवास, सत्यभूषण दीक्षित, सुशील शुक्ला, गोल्डी श्रीवास्तव, श्रीकांत शुक्ला, शिवम गुप्ता सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

1200 likes
0 comments0 shares