Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को लेकर सुपीरियर ग्रुप की सक्रिय पहल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हुई मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को लेकर सुपीरियर ग्रुप की सक्रिय पहल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हुई मुलाकात

सहजनवां गोरखपुर, बांसगांव संदेश। जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में समूह के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने सुपीरियर ग्रुप की इकाई सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक वर्ष पूर्ण होने की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी लगातार उत्पादन कर रही है और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के माध्यम से क्षेत्रीय विकास में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सभी नियमों और विधिक प्रावधानों का पूर्ण पालन कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू एवं प्रिंसिपल सचिव उद्योग विक्रमजीत सिंह से भी मुलाकात कर औद्योगिक नीतियों और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समूह की प्रगति की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट: प्रधान प्रवासी

0 likes
0 comments1 shares