Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur८ मिनट पहले

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संबंध में हुई बैठक

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संबंध में हुई बैठक

चौरी चौरा गोरखपुर।विकासखंड सरदारनगर ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के संबंध में आवश्यक बैठक की गई यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें 12 से 31अक्टूबर से दस्तक अभियान चलेगा l इस बैठक मे समस्त ग्राम प्रशासक, समस्त सचिव व सफाई कर्मचारी गण की उपस्थित मे बैठक की गई l इस अभियान से संबंधित सभी विभागों ने माइक्रोप्लान तैयार क़र अपने विभाग के कर्मचारियों क़ो जिम्मेदारी सौंप दी है l अभियान मे पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, एनआरएलएम विभाग,व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा संयुक्त प्रयास से किया जाता है l जिसमें मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग द्वारा सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, पानी के निकासी, एंटी लार्वा का छिड़काव, तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जाता हैl स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दस्तक अभियान यानी घर-घर जाकर के *बुखार मे देरी पड़ेगी भारी* स्लोगन के साथ दिमागी बुखार अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से लोगो क़ो जागरूक करते है l बुखार होने पर लापरवाही ना करें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें स्वस्थ विभाग द्वारा इसके लिए हेल्प लाइन न0 18001805145 जारी किया है l घर के अगर फ्रिज में व अन्य कहीं भी साफ पानी खुले मे इकट्ठा न होने दे, क्योंकि साफ पानी में ही इस प्रकार के मच्छर पनपते हैं l जिससे इस प्रकार की बीमारियों का होने का खतरा वढ जाता है l एचआईवी कॉउंसलर प्राची शुक्ला द्वारा एड्स के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी गई l उक्त बैठक मे एडीओ (पंचायत) बृजेश कुमार यादव,एडीओ आई एस बी छोटेलाल यादव, स्वस्थ शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर भारती, खण्ड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चेतई प्रसाद पटवा, सचिव रामकुवर मौर्य, हीरालाल, शिवानंद, ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे l

0 likes
0 comments1 shares