चांदा सुल्तानपुर तालाब पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा,
चांदा सुल्तानपुर तालाब पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा, जिला अस्पताल रेफर *चांदा कोतवाली क्षेत्र के सेमराकला गांव का मामला* *चांदा, सुल्तानपुर।* पट्टे के तालाब पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात सो रहे युवक पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया, जिससे युवक का सिर फट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के सेमराकला गांव का है। गांव निवासी सोनू गोंड पुत्र रामनरायन गोंड का आरोप है कि उसने पट्टे के तालाब पर छप्पर डाल रखा है। रोज की तरह वह रविवार देर रात तालाब पर सोने गया था। आरोप है कि सोते समय असामाजिक तत्वों ने लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।