Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

खाद्य सचल प्रयोगशाला ने 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर

खाद्य सचल प्रयोगशाला ने 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर

खाद्य सचल प्रयोगशाला ने 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर की जांच। 26 नमूने मानक के अनुरूप, एक पेड़ा मिठाई का नमूना अधोमानक मिला; खाद्य कारोबारियों और उपभोक्ताओं को मिलावट के प्रति किया जागरूक। देवरिया, 07 अक्टूबर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में बुधवार को FSW (Food Safety on Wheels) खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं लैब टेक्नीशियन की टीम ने भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के टीकमपार चौराहा मेन चौक में खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं के समक्ष खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, राम सिंगार यादव एवं करन कुमार चौरसिया तथा लैब टेक्नीशियन ने सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान 26 नमूने मानक के अनुरूप पाए गए, जबकि एक पेड़ा मिठाई का नमूना अधोमानक पाया गया। अधोमानक पाए गए खाद्य पदार्थ के संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर मौजूद खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच से संबंधित सामान्य जानकारी दी गई। साथ ही बाजार से खाद्य सामग्री की खरीद करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। विशेष जांच अभियान में दो नमूने लिए गए इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल द्वारा लगड़ा चौराहा, महुआपाटन एवं सोनूघाट में विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के क्रम में समोसा एवं प्रयुक्त खाद्य तेल के नमूने संग्रहित किए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares