सुल्तानपुर के आलोक वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिजनौर के परियोजना निदेशक
सुल्तानपुर के आलोक वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिजनौर के परियोजना निदेशक बने सुल्तानपुर। जनपद के लिए गौरव की बात है कि नगर के बघराजपुर मोहल्ला निवासी एवं मूल रूप से दोस्तपुर ब्लाक के खलिशपुर दुर्गा के रहने वाले आलोक कुमार वर्मा को बिजनौर का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बाराबंकी में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत थे। बाराबंकी में तैनाती के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी "मिट्टी के दीप" पहल को सफल बनाने में उनके उत्कृष्ट कार्यों की व्यापक सराहना हुई थी। प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। आलोक वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगंज में कार्यरत रही शीला वर्मा के पुत्र हैं। उनकी नई नियुक्ति पर सुल्तानपुर के लोगों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।