सीबीएसई हाईस्कूल में सारा नाज़ का जलवा,पेंटिंग में 100 अंक सहित शानदार
सीबीएसई हाईस्कूल में सारा नाज़ का जलवा,पेंटिंग में 100 अंक सहित शानदार सफलता सुल्तानपुर।सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बी.बी.एस.पब्लिक स्कूल भखरी की छात्रा सारा नाज़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।परिणाम घोषित होते ही घर-परिवार व स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।सारा नाज़ ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अंग्रेजी में 96, हिंदी में 97, गणित में 73, विज्ञान में 94 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि अतिरिक्त विषय पेंटिंग में उन्होंने शत-प्रतिशत यानी 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।विद्यालय के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह व प्रिंसिपल प्रतिमा सिंह ने छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं,परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।प्रिंसिपल प्रतिमा सिंह ने बताया कि सारा नाज़ शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।