11 जून को भाटपाररानी तहसील में आयोजित होगा कल्याणकारी शिविर लाभार्थियों को
11 जून को भाटपाररानी तहसील में आयोजित होगा कल्याणकारी शिविर लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे स्वीकृति प्रमाण पत्र देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार जनपद के सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर कल्याणकारी शिविर का आयोजन 11 जून 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से तहसील भाटपाररानी परिसर में किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने संबंधित योजनाओं के चयनित लाभार्थियों से निर्धारित समय पर तहसील भाटपाररानी पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने तथा जनप्रतिनिधियों से स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है।