*सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचा पीएम मोदी

*सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचा पीएम मोदी की योजनाओं का संदेश, झुंगिया में ग्रामीणों को किया जागरूक* *सहजनवां, गोरखपुर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से *सेवा संकल्प अभियान* के तहत सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम झुंगिया में गुरुवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक को योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बताते हुए कलाकारों ने मनोरंजक और सरल अंदाज में सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। कलाकारों मोनी साहनी, पल्लवी सिंह, चांदनी विश्वकर्मा, दिव्या चौधरी, अभिषेक गुप्ता, प्रियांशु वर्मा, अरुण राय और सागर चौधरी ने अभिनय और संवाद के माध्यम से उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को समझाया। कलाकारों ने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभ लेने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर युवा नेता अभिषेक पांडेय के साथ ग्रामीण बंगाली प्रसाद, बलवंत सिंह, चंद्र कुमार, राम आशीष और चंद्र भान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ में आती है।