सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो राधा-कृष्ण के वेश में आए थे और सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।बच्चों द्वारा बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी की साज-सज्जा में छात्रा साक्षी, वैष्णवी, फातिमा के साथ-साथ शिक्षिका रीता चतुर्वेदी एवं असलम खान की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा, निदेशिका श्रीमती अनुराधा मिश्रा, सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा सहित विमला पांडे, सुशील कुमार नायक, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दानवीर सिंह, अनिल कुमार पांडे, नीलिमा शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, किरण जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राजनरायन पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, प्रतिमा उपाध्याय, रजनीस सिंह, घनश्याम सिंह,अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार, तारा कुमारी सिंह, किशन कुमार, असलम खान, अशोक सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।