Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

डिजिटल लाइब्रेरी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से जानी समस्याएं

डिजिटल लाइब्रेरी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से जानी समस्याएं

डिजिटल लाइब्रेरी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से जानी समस्याएं ग्रामीण छात्रों को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा बेहतर अवसर गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा एवं अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार देर शाम विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुरा में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, अध्ययन सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइब्रेरी का उपयोग कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को लाभ मिले। उन्होंने अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की डिजिटल सुविधाएं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन और उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares