टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन बेलघाट

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट (गोरखपुर)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलनरत हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 23 से 25 तारीख तक पूरे प्रदेश में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के बेलघाट इकाई के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्ष 2011 में टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब टीईटी व्यवस्था बाद में लागू हुई, तो उससे पहले नियुक्त शिक्षकों को इसके दायरे में क्यों लाया जा रहा है। इसी क्रम में बेलघाट क्षेत्र के शिक्षकों ने विद्यालयों में कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों का कहना है कि वे शिक्षा व्यवस्था के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन पूर्व प्रभाव से लागू किए जा रहे नियमों से उनमें असंतोष है। प्रदर्शन में ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र कुमार सहित राम सुरेश, अशोक कुमार, राहुल पुष्कर, विनोद कुमार, रोहित गुप्ता, घनश्याम चौरसिया और बृज भूषण समेत कई शिक्षक शामिल रहे। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा