Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज

बांसगांव संदेश बरहज

बरहज में बिजली संकट पर जना क्रोस ,7 दिन का अल्टीमेट सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी। बिसार गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान बरहज नगर के लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। व्यापारियों सामाजिक कार्यकर्ता और नगर वासियों की संयुक्त बैठक में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए ।प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेट दिया गया। चेतावनी दी गई यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन ,आमरण अनशन विद्युत विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के बहिष्कार सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सर्व संवत से निर्णय लिया गया कि सोमवार को आज ही तहसील दिवस में प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर नगर की गंभीर विद्युत समस्या को अवगत कराया जाएगा ।वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से बरहज नागरिक अघोषित बिजली कटौती और नियमित आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं ।बैठक को पूर्व अध्यक्ष और आंदोलन संयोजक अजीत जायसवाल पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा सचिन सिंह प्रदीप जायसवाल प्रदीप गुप्ता जितेंद्र भारत अमित जायसवाल जितेंद्र शर्मा मनोज गुप्ता और मुकेश पटेल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

1 likes
0 comments1 shares