Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur६ दिन पहले

झारखंडी नाथ मंदिर में अखंड हरे राम नाम संकीर्तन शुरू, रविवार को होगा प्रसाद वितरण

झारखंडी नाथ मंदिर में अखंड हरे राम नाम संकीर्तन शुरू, रविवार को होगा प्रसाद वितरण

गोला गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोला उपनगर के वार्ड क्रमांक दो घोड़ालोटन स्थित प्राचीन झारखंडी नाथ मंदिर परिसर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी दिलीप कुमार उमर के सौजन्य से अखंड हरे राम नाम हरि संकीर्तन शनिवार की सुबह विधि-विधान के साथ आरंभ हो गया। चौबीस घंटे तक चलने वाले इस संकीर्तन का समापन रविवार को होगा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर में कीर्तन प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। झारखंडी नाथ का यह प्राचीन स्थल क्षेत्र में विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। विशेषकर सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहता है। बताया जाता है कि पूर्व में क्षेत्र एवं नगर गोला के व्यवसायियों के सहयोग से मंदिर परिसर का सुंदरीकरण कराया गया था। वर्तमान में विधायक निधि से भी सौंदर्यीकरण के लिए धन आवंटित हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहता है।

0 likes
0 comments0 shares