Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

मरीजों के बीच पहुंचे चेयरमैन, बांटे फल और अस्पताल परिसर की सफाई के दिए निर्देश

मरीजों के बीच पहुंचे चेयरमैन, बांटे फल और अस्पताल परिसर की सफाई के दिए निर्देश

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत घघसरा में सेवा और जनसरोकार की मिसाल देखने को मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे वार्ड नंबर 12 शहीद जेठू नगर (ठर्रापार) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती व उपचार करा रहे मरीजों के बीच फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद अध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल परिसर के आसपास गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही लोगों से भी आसपास सफाई रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पाली विजय बहादुर सिंह, सीएचसी ठर्रापार अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गोविन्द मिश्र, मनोनीत सभासद राम जनक मौर्या, शिव प्रताप राज, अवधनाथ मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares