Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj१३ दिन पहले

घूरपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती व चोरी का किया खुलासा, 02 अभियुक्त

घूरपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती व चोरी का किया खुलासा, 02 अभियुक्त

घूरपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती व चोरी का किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार प्रयागराज। थाना घूरपुर पुलिस टीम ने मोबाइल छिनैती व नकदी चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती का एंड्रॉयड मोबाइल फोन (VIVO Y29) व चोरी की नकदी में से शेष 3,370 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. सोनू निगम (22 वर्ष) पुत्र श्यामबाबू, निवासी ग्राम खटंगिया 2. धीरज भारतीया (21 वर्ष) पुत्र जयकरन, निवासी ग्राम जमौली थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2025 को नीबी बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना कारित की गई थी, जिसकी विवेचना थाना घूरपुर में की जा रही थी। वहीं 20 अक्टूबर 2025 को घूरपुर बाजार में एक दुकान से शर्ट की जेब से नकदी चोरी की घटना भी सामने आई थी। लगातार प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम ने 01 फरवरी 2026 को मुरादपुर से फुटहवा जाने वाले मार्ग पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित यादव, अमित पाल, विजय गुप्ता तथा कांस्टेबल अमित यादव व सच्चिदानंद यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

801 likes
0 comments0 shares