Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur६ मिनट पहले

*झाड़ियों से घिरा गांव का मुख्य मार्ग बना हादसों का कारण, ग्रामीणों

*झाड़ियों से घिरा गांव का मुख्य मार्ग बना हादसों का कारण, ग्रामीणों

*झाड़ियों से घिरा गांव का मुख्य मार्ग बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने लगाई सफाई की गुहार* गोरखपुर/बेलघाट। बेलघाट ब्लॉक के ग्राम सभा सोपाई में लोक निर्माण विभाग की सड़क पर उगी घनी झाड़ियां और पेड़-पौधे अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। सोपाई चौराहे से गांव के बगल होते हुए पुराने मार्ग तक जाने वाली इस मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि कई स्थानों पर अंधे मोड़ बन गए हैं। इन झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते एक सप्ताह में इस मार्ग पर तीन सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो स्थानीय ग्रामीण और एक बाहरी व्यक्ति घायल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बरसात का मौसम नजदीक होने से झाड़ियां और तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने *लोक निर्माण विभाग* व पंचायती राज विभाग से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द मार्ग के दोनों किनारों की झाड़ियों की कटाई और सफाई कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। अब देखने वाली बात होगी कि ग्रामीणों की इस जनसमस्या पर संबंधित विभाग कब तक संज्ञान लेकर समाधान कराता है।

0 likes
0 comments0 shares