Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur१८ मिनट पहले

पत्रकार शिवशंकर चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरपीएस मानव अधिकार फोरम के

पत्रकार शिवशंकर चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरपीएस मानव अधिकार फोरम के

पत्रकार शिवशंकर चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरपीएस मानव अधिकार फोरम के - प्रदेश सचिव शिव शंकर चौधरी मनोनीत सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने सुलतानपुर के पत्रकार शिवशंकर चौधरी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीए, एमएसएमई एवं नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता के निर्देश तथा राष्ट्रीय संरक्षक हेमंत कुमार गुप्ता की सहमति से यह मनोनयन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार सोनी एवं प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने शिवशंकर चौधरी को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने की घोषणा की। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिवशंकर चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों और साथी पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनके मनोनयन को संगठन की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर शिवशंकर चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "आरपीएस मानव अधिकार फोरम ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाऊंगा।" उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना, पत्रकारों के हितों की आवाज उठाना तथा मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने और सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। शिवशंकर चौधरी ने विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनके मनोनयन पर जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares