गोला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती। मदरिया ।

गोला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती। मदरिया । गोला क्षेत्र में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सुबह से ही लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सुरदापर राजा और बांहपुर आंबेडकर पार्क , चिलवा से प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और भाईचारे के महत्व को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सुरदापर राजा से कृपाशंकर , बांहपुर से राजेंद्र प्रसाद , सुमेर , मनोज कुमार, धर्मेंद्र , विनोद कुमार, अनिल कुमार, अनिल , दिलीप , बबलू गौतम, रुदल बौद्ध आदि जनसमूह उपस्थित रहा ।