Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी शिक्षा प्रोत्साहन राशि* *संत रविदास शिक्षा

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी शिक्षा प्रोत्साहन राशि संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत दो बच्चों को मिलेगा लाभ देवरिया, 14 अगस्त। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के दो बच्चों को संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के अंतर्गत एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 2,000 रुपये, कक्षा छह से 10 तक 2,500 रुपये तथा कक्षा 11 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर छात्र को 5,000 रुपये तथा छात्रा को 8,000 रुपये की अतिरिक्त एकमुश्त राशि देय होगी। इसी प्रकार स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर छात्र को 10,000 रुपये तथा छात्रा को 12,000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करें। योजना से संबंधित जानकारी के लिए विकास भवन परिसर स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, देवरिया में संपर्क किया जा सकता है।

1 likes
0 comments1 shares