Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ की भाजपा मेयर के 3 साल पूरे, सीएम योगी ने लॉन्च

लखनऊ की भाजपा मेयर के 3 साल पूरे, सीएम योगी ने लॉन्च

लखनऊ की भाजपा मेयर के 3 साल पूरे, सीएम योगी ने लॉन्च कीं 413 करोड़ की परियोजनाएं; एक हजार मेहमान हुए शामिल लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 413 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, पार्क, लाइब्रेरी, वेंडिंग जोन और सुंदरीकरण से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत की गई। लखनऊ की भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के आज तीन साल पूरे हो गए। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसका उत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने कार्यक्रम में पहुंचे। लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत 413 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च कीं। इनमें 432 परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान सीएम के साथ प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने स्मारिका (किताब) का विमोचन किया, जिसमें मेयर के कार्यकाल के काम गिनाए गए हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला, राज्यसभा सांसद बृजलाल भी शामिल हुए हैं।   इससे ज्यादा का तो तेल लग जाता है सीएम ने कहा, यह नगर निगम के पार्षद और अधिकारी की ही जिम्मेदारी नहीं नागरिक की भी जिम्मेदारी है। सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। कोई कार से आता है तो गमले चुरा कर ले जाता है। ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए का गमला चोरी करते हैं। इससे ज्यादा का तो तेल लग जाता है। एक बार तो मन में आया कि इसकी फोटो चौराहे पर लगाई जाए। यह पैसा किसी का नहीं है जनता का है यह न तो हमारा है न खन्ना और शर्माजी का। हम सिर्फ इसे उचित नियोजन कर रहे हैं। जब सब लोग साथ लगे तो लखनऊ स्वच्छ दिखाई दिया। आज जब कोई लखनऊ आता है तो कहता है लखनऊ साफ-सुंदर है।  गरीब तक शासन की योजना का लाभ पहुंचे। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में एक भी गरीब के मकान स्वीकृत नहीं हुए। हमने 17 लाख परिवारों को घर दिए। ग्रामीण क्षेत्र में 65 लाख परिवारों को दिया गया। इसमें किसी की जाति और धर्म नहीं देखा गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- मेयर ने लखनऊ के लिए निष्ठा से काम किया वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, मेयर ने लगन और निष्ठा के साथ लखनऊ के लिए काम किया है। योगी सरकार ने शहरी करण पर जोर दिया है। इसका मतलब होता है कि हम तरक्की की तरफ बढ़ रहे हैं। यूपी में अब 17 स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। लेकिन जैसा कि नगर विकास मंत्री जी ने भी और हमारी महापौर ने भी अपेक्षा की है कि हर हालत में लखनऊ पहले नंबर पर आना चाहिए। उन्होंने लखनऊ को स्वच्छ बनाना है कि नारा लगाया है।नगर विकास मंत्री बोले- वन डे गवर्नेंस पर हमारा जोर ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा- वन डे गवर्नेंस सेंटर पर जोर दिया जा रहा है। इसमें नामांतरण, कोई कागज या कोई भी समस्या होती है तो किसी भी नागरिक को घुमाएंगे नहीं, आधे घंटे के अंदर उसे सर्टिफिकेट दे दिया जाए। इसे प्रधानमंत्री ने गुजरात में शुरू किया था। आने वाले कार्यकाल में यूपी और लखनऊ को आगे पहुंचाना है। इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद नालों का निर्माण सड़क व नाली निर्माण खराब नलकूपों की मरम्मत कल्याण मंडप व उत्सव वाटिका निर्माण जानकीपुरम प्रथम वार्ड में इंजीनियरिंग कालेज के निकट लाइब्रेरी निर्माण वेंडिंग जोन निर्माण फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण, खेल गतिविधि और पार्किंग विकसित करना दो पानी की टंकियों की मरम्मत स्ट्रीट लाइट लगाने घास व पेड़ों की छंटाई से निकले वाले कचरे के निस्तारण का प्लांट लगाना लक्ष्मण पार्क, शहीद पार्क व अन्य थीम पार्क का निर्माण पर्यावरण सुधार को लेकर फुटपाथ निर्माण

0 likes
0 comments0 shares