Bansgaon Sandesh
Login
minhaj ali siddiquial
Gorakhpur८ मिनट पहले

शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी व युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति हुए

शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी व युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति हुए

शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी व युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति हुए सम्मानित । कुशीनगर स्थित हाटा के एक स्थानीय होटल में काव्य कॉरिडोर द्वारा आयोजित ओपन माइक कार्यक्रम में गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शायर साहित्यकार लेखक एवं मंच संचालक मिन्नत गोरखपुरी व गौरी बाजार देवरिया के युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति को सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में दिए जा रहे निरंतर योगदान के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम की आयोजिका भावना द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य युवाओं का अवसर प्रदान करना है । कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ फिल्मों के अभिनेता लौह पांडेय व देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री भुवन मोहिनी उपस्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी किया | मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर गोरखपुर डॉक्टर सत्य पांडेय उपस्थिति रही । विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हाटा मोहन वर्मा व अभय राय उपस्थित रहे ।

1 likes
0 comments0 shares