विद्यार्थियों ने सरकारी नौकरियों में लहराया सफलता का परचम

बड़हलगंज:नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट बड़हलगंज के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित 'एग्रीकल्चर टेक्निकल सहायक' की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। 23 जून 2026 को घोषित परिणाम में कॉलेज के 18 छात्र-छात्राओं ने अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। कॉलेज के प्रबंधक पं. भीष्म शंकर तिवारी 'कुशल' ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन बच्चों ने कॉलेज की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। कॉलेज इन बच्चों को सम्मानित करेगा। जिन उद्देश्यों को लेकर कॉलेज की स्थापना हुई थी, उनको ये बच्चे चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कालेज के गुरुजनों,बच्चों, कॉलेज प्रशासन को हार्दिक बधाई दी। वहीं चिल्लूपार के पूर्व विधायक पं. विनय शंकर तिवारी ने इन छात्रों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक क्षण बताया और ऐसी सफलता की परंपरा बनी रहे, उन्होंने इसकी अपेक्षा भी की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय ने इन छात्रों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों और गुरुजनों की कड़ी मेहनत का सामूहिक परिणाम है। इसके लिए छात्रों और गुरुजनों को बधाई। कॉलेज के मुखिया के नाते मेरा यह सतत प्रयास रहता है और रहेगा भी कि ऐसे परिणाम महाविद्यालय सदैव देता रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य द्वारा मिठाईयां बाट कर खुशी मनायी गयी। सभी गुरुजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों को ढेर सारी बधाई दी। नेशनल पीजी कॉलेज के एजीटीएमें चयनित छात्र* हर्ष,रोहित शर्मा,आयुष मौर्य,हिमांशु नायक, सत्यांक प्रताप शाही,अखिलेश तिवारी, उत्कर्ष कनौजिया,आकाश अग्रवाल,ममता चौहान,विवेक मिश्रा,श्रेया मिश्रा,श्याम मोहन प्रजापति,माधुरी मौर्या,पवन गोंड,विवेक कनौजिया,प्रिंस कुमार गोंड,विनय तिवारी एवं अजय कुमार