Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विद्यालय वाहन से विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकराई,

विद्यालय वाहन से विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकराई,

विद्यालय वाहन से विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल। मदरिया । ----------- अधूरा रामजानकी मार्ग फिर बना हादसे की वजह.... गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आकर एक निजी विद्यालय के वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेवरी चौराहे से चंद चौराहे की ओर बच्चों को छोड़कर लौट रहा एक निजी विद्यालय का वाहन सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के समीप अपनी निर्धारित दिशा में जा रहा था। इसी दौरान चंद चौराहे की ओर से विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही एक बाइक विद्यालय वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसके सिर, चेहरे और पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान रंजीत (24) पुत्र रामाशीष, निवासी ग्राम खड़ेसरी, थाना बड़हलगंज के रूप में हुई है। घायल के पिता ने बताया कि रंजीत अपनी भाभी की दवा लेने गोला आया था और दवा लेकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। वह अविवाहित है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधूरा रामजानकी मार्ग बना दुर्घटनाओं का कारण...... स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर रामजानकी मार्ग की दूसरी लेन का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क का हिस्सा खोदकर बीच में डिवाइडर बना दिया गया है, जिससे चंद चौराहे की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन निर्माणाधीन लेन से बचने के लिए मजबूरन विपरीत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने अधूरे मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के साथ आवश्यक यातायात संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares