गोरखपुर, 06 जून 2026* *केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं* *भारतीय जनता पार्टी

गोरखपुर, 06 जून 2026* *केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं* *भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)* *उत्तर प्रदेश के* *प्रदेश अध्यक्ष _पंकज चौधरी जी के आज_ अपने गृह जनपद गोरखपुर स्थित निजी निवास स्थान शेषपुर (गीता प्रेस) पर आगमन के दौरान एक गरिमामयी शिष्टाचार मुलाकात संपन्न हुई। गौरतलब है कि श्री पंकज चौधरी जी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत इसी गृह जनपद के वार्ड नंबर 77, शेषपुर से बतौर पार्षद व डिप्टी मेयर के रूप में की थी, जो आज देश के वित्त मंत्रालय और संगठन के शीर्ष पद तक पहुंचे हैं।अपने इसी ऐतिहासिक गृह वार्ड में आज आगमन पर संगठन के शीर्ष और स्थानीय नेतृत्व ने उनसे औपचारिक भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी, नगर अध्यक्ष श्री रमेश प्रताप गुप्ता जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राहुल श्रीवास्तव जी, गीता नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता जी, पार्षद चंदन आर्या जी, महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी जी, गोरखपुर अग्रहरी समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी जी, पूर्व पार्षद रामनारायण जी, पार्षद संजय मद्धेशिया जी, संतोष गोयल जी और मनीष जैन जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी, नगर अध्यक्ष श्री रमेश प्रताप गुप्ता जी और पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष को पटका पहना कर स्वागत किया, जिसके बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और सभी कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री पंकज चौधरी जी ने भावुक होते हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ताओं और अपनी जमीनी जड़ों (वार्ड) से यह जीवंत संवाद ही संगठन की असली ताकत है। यह पूरी बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।