Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बभनौली गांव में देर रात एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग

बभनौली गांव में देर रात एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग

बभनौली गांव में देर रात एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बेलघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रात करीब 2:30 बजे खड़े ऑटो में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार ऑटो मालिक दयाराम पुत्र संतबली, निवासी बरौली थाना बेलघाट, का ऑटो गांव के पास खड़ा था। देर रात लोगों ने जब आग की तेज लपटें देखीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऑटो मालिक दयाराम ने मामले की सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से बेलघाट पुलिस को दे दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी शरारती तत्व की करतूत है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

0 likes
0 comments0 shares