Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria६ मिनट पहले

जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी

जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी

देवरिया जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में पेट्रोल की दैनिक खपत लगभग 263 किलोलीटर है, जबकि वर्तमान में विभिन्न डिपो में कुल 1543 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। इसी तरह, डीजल की दैनिक मांग करीब 435 किलोलीटर है, जबकि जिले में इस समय 1960 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और डिपो से पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आवक लगातार जारी है। प्रशासन इस पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है, जिससे किसी भी स्तर पर आपूर्ति बाधित न हो। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि घबराहट में ईंधन का अतिरिक्त भंडारण करने से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है, जिससे अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही ईंधन की बिक्री करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।

1 likes
0 comments0 shares