उरुवा–दुधरा–पिपरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास बेलघाट बांसगांव संदेश

उरुवा–दुधरा–पिपरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास बेलघाट बांसगांव संदेश गोरखपुर। राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में उरुवा–दुधरा–पिपरी मार्ग के किलोमीटर 01 से 11 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को पिपरी चौराहे पर संपन्न हुआ। लगभग 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 3577.44 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (स्थानीय निकाय क्षेत्र गोरखपुर-महाराजगंज) एवं संसदीय कार्य व सद्भावना समिति के सभापति सीपी चंद ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर खजनी के विधायक राम चौहान तथा चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक खजनी संत प्रसाद तथा इस कार्य में विशेष योगदान देने वाले अभय सिंह ‘रोहारी’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा, बजरंग सिंह, सुरेन्द्र सिंह, तारकेश्वर मिश्र, महामंत्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, महेश सिंह, प्रधान दीनानाथ सिंह, रामदत्त सिंह, मंजीत सिंह, हनुमान तिवारी सहित उरुवा नगर पंचायत के सभासदगण भी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, देवेंद्र सिंह, कुणाल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, प्रेम नारायण तिवारी, केपी मिश्रा, कौशल तिवारी, धीरज सिंह ‘चंदन’, उमेश सिंह, बलवंत सिंह, मनीष दूबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।