डाला सोनभद्र- चोपन विकास खण्ड के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला तेलगुरुवा पश्चिम के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विद्युतीकरण को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

डाला सोनभद्र- चोपन विकास खण्ड के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला तेलगुडवा पश्चिमी के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने विद्युतीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया, कहा शाहब कब जली हमारे घर बल्ब कब हो हमार घर उजियार, दशकों से लगी विद्युतीकरण की आस का कब होगा मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह ग्यारह बजे चोपन विकास खण्ड के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला तेलगुडवा पश्चिमी महिला पुरुष बच्चे तेलगुडवा के संपर्क मार्ग के पानी टंकी के पास इकठ्ठा हो गए और विद्युतीकरण की मांग को विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया गया वहीं सोनू कुमार गुप्ता राजकुमार खरवार, रीता देवी, भगवती देवी सुमन देवी ने बताया कि हम सभी कोटा के टोला तेलगुडवा पश्चिमी के लगभग चार सौ घरों के निवासीगण हैं हम लोगों के यहां अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है जिसके कारण हम सभी ग्रामीण दुःखी है हम उस जिले के अछूते हैं जिस जिले से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन कर प्रदेश में भेजा जाता है और हम लोग दसकों से अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है जिससे क्षुब्ध होकर विद्युतीकरण की मांग को लेकर आज हम इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करवाते हैं विद्युतीकरण की मांग कर रहे हैं वही यह भी बताया कि सन् 2020 में विद्युतीकरण योजना के तहत तेलगुडवा मार्ग होते हुए सोनवा बैगा पुत्र स्वर्गीय वित्तन बैगा के घर के सामने सड़क पर विद्युतीकरण हेतु सिमेटेड पोल लगा कर अधूरा छोड़ दिया गया है वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित लगभग चार सौ अधिक घरों वाले टोला तक खम्भा नहीं लग सका। वहीं बिजली विभाग द्वारा हमारे यहां कुछ लोगों के घरों में मीटर भी लगवाए गए थे लेकिन बाद में उसको बिजली विभाग द्वारा निकाल कर ले जाया गया जिसके कारण यहां के ग्रामीण वर्तमान में अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है वहीं बिजली नहीं होने के कारण हमारे साथ हमारे बच्चों का जीवन अंधेरा छा गया है पढ़ाई लिखाई में भी बिकट समस्या बनी हुई है। जहां लोगों बताया कि इस समस्या को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों समेत समस्त आला अधिकारियों के समकक्ष गुहार लगाई जा चुकें हैं इस दौरान वासदेव विजय गुप्ता पन्नालाल लालू बैगा जनक धारी बैगा मोहन गुप्ता शिव प्रसाद राम सिंह शिव दास बैंगा नंदलाल अगरिया गुड्डू गुप्ता लक्ष्मण दिनेश गुप्ता सुनील ओमप्रकाश गुप्ता राजकुमारी भगवती देवी गीता देवी रीता देवी धनपटिया देवी परमेश्वरी वंशराज गुप्ता रूपम रामकिसुन लोहार मनोहर गुप्ता मुराहू खरवार नीरज राजकुमार रोपण राजेंद्र अनिल मानकुवर दिनेश बाबा लाल कमलेश कमली सीताराम रमेश मुन्ना बबलू छोटेलाल गुड्डू बैगा आदि सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे सामिल रहें।