गणित दिवस पर विज्ञान का महाकुंभ: सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अद्भुत प्रयोगों ने बढ़ाई जिज्ञासा

Pali Gorakhpur । पाली ब्लाक अंतर्गत सहजनवा क्षेत्र के सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को गणित दिवस उत्साह और वैज्ञानिक वातावरण के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर में विज्ञान, खगोल विज्ञान, जादू और रोचक प्रयोगों का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने विद्यार्थियों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सहजनवा संजय शुक्ला ने मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, नक्षत्रशाला गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी एवं प्रभारी महादेव पाण्डेय सहित कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर आर.पी. ओझा (पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय), जयप्रकाश, अमित गुप्ता, अमरपाल सिंह, वेद प्रकाश पांडे, अशोक कुमार मिश्रा, इजहार अली, अमित सिंह एवं यशराज जायसवाल शामिल रहे। प्रधानाचार्य संध्या मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, डायरेक्टर संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।