सड़क हादसे में घायल शिक्षक रामायण त्रिपाठी का निधन, विद्यालय परिवार में

सड़क हादसे में घायल शिक्षक रामायण त्रिपाठी का निधन, विद्यालय परिवार में शोक गौरीबाजार। बांसगांव सन्देश । कम्पोजिट स्कूल जाफराबाद से जुड़े शिक्षक रामायण त्रिपाठी का बुधवार को लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षक रामायण त्रिपाठी के निधन की खबर से विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर ग्राम खोरामा लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में विज्ञान सिंह, दिनेश पाण्डेय, रणजीत यादव, जयशिव प्रताप चन्द, सत्येन्द्र कुशवाहा, हरेराम दीक्षित, रामकिशोर मौर्य, उपेन्द्र उपाध्याय, कौशल किशोर शर्मा, बाल योगेश्वर उपाध्याय, अमरदेव सिंह, मनोज मिश्र, उग्रसेन सिंह, अखिलेश गोस्वामी, अग्निवेश दीक्षित, कमलेश कुमार तथा सर्वेश विश्वकर्मा सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।