ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास संस्थाओं में बड़े
ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास संस्थाओं में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दागियों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और यूपीसीडा में अधिकारियों और कर्मचारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद विकास प्राधिकरणों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। इस तबादला सूची में उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक निदेशक, विशेष कार्याधिकारी, सहायक प्रबंधक, लेखाकार, निजी सचिव, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। तबादलों में खास तौर पर विजय कुमार रावल को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में उप महाप्रबंधक, सिविल के पद पर तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ दिन पहले ही उनका नोएडा प्राधिकरण से यूपीसीडा में तबादला हुआ था और अब उन्हें ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। इसके अलावा सत्येंद्र गिरी को नोएडा से यमुना प्राधिकरण, धर्मेंद्र कुशवाहा को यूपीसीडा से नोएडा, राजीव कुमार को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा और फिरोज अहमद को यूपीसीडा से यमुना प्राधिकरण भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा में प्रबंधक, सिविल के पद पर तैनात नरोत्तम का तबादला नोएडा किया गया है। नरोत्तम इससे पहले भी नोएडा में जूनियर इंजीनियर के रूप में काम कर चुके हैं।