Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई

अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई

अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई बांसगांव। सिविल बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मकसूदन पांडेय की अध्यक्षता में अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके अधिवक्ता पुत्र मांधाता सिंह सहित बार के सभी अधिवक्ताओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट यशवंत सिंह,विनोद कुमार सिंह,सुरेश सिंह,राणा प्रताप सिंह,सदाशिव पांडेय, हरदेव पाल,जितेंद्र तिवारी,निर्णय सिंह,अनिल सिंह,अष्टभुजा सिंह,इंद्रजीत सिंह,अश्वनी दुबे आदि अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय जयप्रकाश सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया। उनके योगदान को अधिवक्ता समाज हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares