Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

स्थापना दिवस पर भाजपा के 'ग्राम बस्ती चलो अभियान' घर-घर पहुंचकर बताईं

स्थापना दिवस पर भाजपा के 'ग्राम बस्ती चलो अभियान' घर-घर पहुंचकर बताईं सरकार की योजनाएं सुल्तानपुर-मंडल बल्दीराय के भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बल्दीराय मंडल में 'ग्राम बस्ती चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने किया। इस दौरान इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा आलामऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा कि ‘ग्राम बस्ती चलो अभियान’ संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। इस मौके पर मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि,अभिषेक अग्रहरि,राजमणि पांडेय,जय किशोर दूबे, बृजेश अग्रहरि, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैयाज अहमद,अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares