Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

पिछड़े जनपद से विकसित सोनभद्र की ओर बढ़ते कदम, विकास प्रदर्शनी में

पिछड़े जनपद से विकसित सोनभद्र की ओर बढ़ते कदम, विकास प्रदर्शनी में

पिछड़े जनपद से विकसित सोनभद्र की ओर बढ़ते कदम, विकास प्रदर्शनी में दिखेगी नई तस्वीर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र के पंचायत रिसोर्स सेंटर में दिनांक 17 जून से 20 जून 2026 तक चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने का कार्य भी किया जाएग, जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में विशेष रूप से जनपद सोनभद्र में तकनीकी, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। कभी पिछड़े जनपदों की श्रेणी में गिने जाने वाले सोनभद्र की विकास यात्रा एवं बदलती तस्वीर को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे लोग जनपद की प्रगति एवं उपलब्धियों से परिचित हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचकर प्रदर्शनी स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी को आकर्षक, व्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को अपनी उपलब्धियों एवं योजनाओं का प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सेल्फी विथ पीएम, लाभार्थी अनुभव साझा कार्यक्रम, योजनाओं हेतु पंजीकरण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares