Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३७ मिनट पहले

लखनऊ की स्वच्छता में 'इलेक्ट्रिक' क्रांति: 101 EV वाहनों के साथ 'क्लीन

लखनऊ की स्वच्छता में 'इलेक्ट्रिक' क्रांति: 101 EV वाहनों के साथ 'क्लीन

लखनऊ की स्वच्छता में 'इलेक्ट्रिक' क्रांति: 101 EV वाहनों के साथ 'क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी' का शंखनाद नवाबों के शहर लखनऊ को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। 1090 चौराहे पर आयोजित भव्य समारोह में माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और मेरी गरिमामयी उपस्थिति में 101 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ​बदलाव की नई लहर: ​स्मार्ट कलेक्शन: नगर निगम के जोन-2, 5 और 8 में 'लॉयन एनवायरो' द्वारा संचालित ये वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को पारदर्शी और गतिमान बनाएंगे। ​पर्यावरण संरक्षण: जीरो एमिशन के साथ ये वाहन लखनऊ की हवा को शुद्ध रखने में मदद करेंगे। ​भविष्य का लक्ष्य: आगामी समय में लगभग 2000 EV वाहनों का बेड़ा लखनऊ को स्वच्छता के वैश्विक मानकों पर खड़ा करेगा। ​इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, लॉयन एनवायरो के एमडी रणधीर सिंह जी सहित समस्त पार्षदगण और अधिकारी उपस्थित रहे। ​आइए, हम सब मिलकर इस हरित अभियान का हिस्सा बनें और लखनऊ को नंबर 1 बनाएं!

0 likes
0 comments0 shares