सुलतानपुर।कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव में शनिवार शाम दिल दहला देने
सुलतानपुर।कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक कलह से परेशान एक अधेड़ ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका 10 वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद था। गोली की आवाज सुनते ही परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान मुफीद अहमद उर्फ बरसाती (करीब 55 वर्ष) निवासी ग्राम ओदरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक मुफीद की पहली पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पहली पत्नी से उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। करीब आठ माह पहले उसने बच्चों की देखरेख के लिए दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी पत्नी से आए दिन विवादw होता रहता था। मामला कुछ दिन पहले कोतवाली देहात भी पहुंचा था,w जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर घर भेज दिया था।बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद फिर विवाद बढ़ गया। इसी तनाव के चलते शनिवार शाम मुफीद ने घर में रखी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई,जबकि बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि ग्राम ओदरा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।