सुलतानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज-चंदौकी मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दंपती के
सुलतानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज-चंदौकी मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दंपती के साथ हुई कथित छिनैती की सूचना पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।पीड़ित दंपती ने घटना में शामिल बुलेट बाइक का जो नंबर बताया था,उस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कदम उठाया और संबंधित बुलेट व उसके मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।हालांकि पुलिस जांच में अब तक कई सवाल खड़े हो रहे हैं।संदिग्ध बाइक के नंबर का मिलान नहीं हो पाया है,वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी कथित घटना दिखाई नहीं दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे किसी साजिश या भ्रामक सूचना की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।