मानवाधिकार सहायता संघ की बैठक में संगठन विस्तार और पुलिस सत्यापन पर जोर

मौदहा, हमीरपुर। मानवाधिकार सहायता संघ-अंतरराष्ट्रीय की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हमीरपुर गफूर उद्दीन ने की। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से जल्द से जल्द पुलिस वेरिफिकेशन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन से संगठन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। बैठक में संगठन विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। जनपद के ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए जिला पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य एवं सक्रिय लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में नसीम आलम जिलाध्यक्ष अ.प्र., सुनील सिंह परिहार ब्लॉक सचिव मौदहा, अनिरुद्ध कुमार ब्लॉक सह संयोजक मौदहा, एडवोकेट नवाब मीडिया सलाहकार हमीरपुर, नफीस उद्दीन गल्ला तहसील अध्यक्ष मौदहा तथा राजकुमार मीडिया जिला ब्यूरो चीफ हमीरपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।