सहजनवा में 1.58 करोड़ के पुल का शिलान्यास। सहजनवा /गोरखपुर सहजनवा विधानसभा
सहजनवा में 1.58 करोड़ के पुल का शिलान्यास। सहजनवा /गोरखपुर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के चनहा टोला ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में शनिवार को एक नए पुल का शिलान्यास किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने खुदवा नाला पर बनने वाले इस पुल पर आधारशिला रखी इस नवनिर्मित पुल के निर्माण पर 128.23 लाख रुपए की लागत आएगी ।यह पुल न केवल दो जिलों की सीमाओं को जोड़ने का काम करेगा बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा। यह परियोजना क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त करेगी इसके बनने से सहजनवा और खलीलाबाद के बीच की दूरी भी काम हो जाएगी जिससे आवागमन में सुविधा रहेगी ।शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव पांव और डगर को जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि गोरखपुर और संत कबीर नगर जनपद के बीच बेहतर तालमेल और ग्रामीण कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल का निर्माण अनिवार्य था ।विधायक ने बताया कि इस पुल के बन जाने से खलीलाबाद की ओर जाने वाले दर्जनों गांव के निवासियों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा की दूरी में भी लगभग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी में कमी आएगी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जन्मान्यगण व्यक्ति और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।इसमें क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा के मनोज सिंह जिला महामंत्री डॉ आर डी सिंह जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या राम उजागर शुक्ला मदन मुरारी उर्फ गुड्डू और पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय दुबे उपस्थित थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानिक ग्रामीण परियोजना की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया।