Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पौधरोपण कर बचाएं पर्यावरण डॉ रागिनी

पौधरोपण कर बचाएं पर्यावरण डॉ रागिनी

ब्रह्मपुर गोरखपुर। विकास की इस दौड में यदि प्रभाव पडा है तो वह है पेड पौधे. आए दिन हो रही पेड पौधों की कटाई से सीधा असर पर्यावरण पर पड रहा है. यदि पर्यावरण सुरक्षित रखना है तो पौध रोपण करना होगा. उक्त बातें अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार में पौध रोपण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रागिनी राय ने कही. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने कहा कि यदि जीवन बचाना है तो पौध रोपण जरुरी है. पौध रोपण कार्यक्रम में आम, आंवला, पीपल, पाकड सहित कुल पचास पेड लगाए गये.इस अवसर पर डॉ. माधव प्रसाद पांडेय, डॉ. राजेश्वर मिश्र, डॉ. हरिलाल, डाँ. अंजू मिश्रा, डॉ. रुपा सिंह,अपूर्वा साहनी, रीना चौहान, डॉ. रीता रानी, डी. डी शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

0 likes
0 comments0 shares